विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांगड़ा के 15 बैंकों में 650 करोड़ रुपये जमा

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 10:21 AM (IST)

नोटबंदी के बाद अब तक ज‍िला कांगड़ा के 15 बैंकों में 650 करोड़ रुपये जमा हो गया है। तो 50 करोड़ रुपये लोगों ने एक्‍सचेंज भी करवाए हैं।

News Article Hero Image

जेएनएन, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़े जिला कांगड़ा में नोटबंदी के बाद अब तक 15 बैंकों में 650 करोड़ रुपये जमा हो गया है। तो 50 करोड़ रुपये लोगों ने एक्सचेंज भी करवाए हैं। हालांकि अभी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला समेत कईयों बैंक शाखाओं का रिकॉर्ड अभी आना शेष है। आज इन बैंकों से भी रिकॉर्ड आ जाएगा। जिन बैंकों से रिकॉर्ड आया है उनमें पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), यूको बैंक, सेंंट्रल बैंक, कॉपरेटिव बैंक, विजया बैंक सहित करीब 15 बैंकों से रिकॉर्ड आ चुका है।

पढ़ें: कहीं रद्दी न हो जाए हिमाचल पुलिस के पास मौजूद करोड़ों की नकदी

अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र शर्मा के मुताबिक अभी तक 15 बैंकों से ही रिकॉर्ड उनके पास पहुंचा और उन्हीं में ही करीब 650 करोड़ रुपये बंद हुए 500 व 1000 के नोटों का जमा हो चुका है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि करीब 50 करोड़ तक लोगों ने 500 व 1000 रुपये के नोट एक्सचेंज किया है। अभी यह आंकड़ा और बढ़ेगा, क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, केसीसीबी समेत कई बैंकों से अभी रिकॉर्ड आना शेष है। उम्मीद है कि शेष बैंकों का रिकॉर्ड शुक्रवार सुबह तक पहुंच सकता है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: