विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घट्टा टोल प्लाजा के पास कार सवार धर्मशाला, शाहपुर व सिहुंता के तीन लोगों से नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 05 Nov 2026 01:33 PM (IST)

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार से 422 नशीले कैप्सूल (ट्रामाडोल) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की विशेष टीम ने तीन लोगों को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस की विशेष टीम ने तीन लोगों को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा पुलिस ने 422 नशीले कैप्सूल के साथ तीन युवक पकड़े।

  2. घट्टा टोल प्लाजा पर कार से ट्रामाडोल कैप्सूल की बड़ी खेप मिली।

  3. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (सीआइए) टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार से 422 नशीले कैप्सूल बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल में कुल 21.10 ग्राम ट्रामाडोल पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले कैप्सूल के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। 

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआइए टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत घट्टा टोल प्लाजा के पास टीम गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 422 स्पैसमोविल प्लस कैप्सूल बरामद हुए। जांच में इन कैप्सूल में कुल 21.10 ग्राम ट्रामाडोल होने की पुष्टि हुई।

सीआईए टीम की कार्रवाई

सीआइए टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आशीष राणा (38), निवासी गांव राजोल, वार्ड नंबर दो, डाकघर राजोल, तहसील शाहपुर, पवन धीमान (32), निवासी गांव हटली गुड़ाना, वार्ड नंबर तीन, डाकघर द्रमण, तहसील सिहुंता और ओम प्रकाश (46), निवासी गांव व डाकघर सराह तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा आदर्श कुमार ने बताया कि पुलिस ने बरामद कैप्सूल और कार को कब्जे में लेकर तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी 422 नशीले कैप्सूल कहां से लेकर आए थे और इनकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

यह भी पढ़ें: नशा तस्करी से जुटाई प्रॉपर्टी पर नूरपुर पुलिस का एक्शन, छन्नी गांव में 45 लाख का मकान और कैश किया जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।