विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, कुल्लू के 6 खिलाड़ी शामिल, अतुल जसवाल को सौंपी कप्तानी

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 02:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी (टी-20) के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। अतुल जसवाल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

एचपीसीए ने अंडर-23 टीम घोषित कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

एचपीसीए ने अंडर-23 टीम घोषित कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल अंडर-23 क्रिकेट टीम की घोषणा की गई।

  2. अतुल जसवाल को टीम का कप्तान बनाया गया।

  3. लीग मुकाबले कटक और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी (टी-20) एलीट 2026-27 के लिए टीम घोषित कर दी है। हिमाचल टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि अतुल जसवाल को कप्तान बनाया गया है। हिमाचल अपने लीग मुकाबले एक से 13 दिसंबर तक कटक और भुवनेश्वर में खेलेगा।

कुल्लू से छह खिलाड़ी

टीम में चंबा से साहिल शर्मा, हमीरपुर से अक्षय वशिष्ठ और अतुल जसवाल कप्तान, कांगड़ा से इनेश महाजन, प्रवल प्रताप और उज्ज्वल शर्मा, कुल्लू से अर्नव जम्वाल, दक्ष नारायण, रित्विक वर्मा, सागर मलान, साहिल बी ठाकुर और सुशांत सिंह, मंडी से अर्जुन वाधवा, चिराग शर्मा और पीयूष ठाकुर, सिरमौर से प्रियंशु शर्मा, सोलन से कबीर सिंह तथा ऊना से अभिनव शर्मा, केशव सैनी और रोबिन संदल को टीम में जगह मिली है। 

ये रहेगा कोचिंग स्टाफ

टीम के मुख्य कोच सोमशेकर शिरागुप्पी, गेंदबाजी कोच गुरविंदर सिंह, फील्डिंग कोच राहुल शर्मा, फिजियो प्रताप सिंह, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) विशेषज्ञ निशांत चौहान, वीडियो विश्लेषक निशांत शर्मा, मसाजर श्याम नरेश, साइड आर्म विशेषज्ञ शिलेमन रोशन और टीम प्रबंधक पंकज नेगी होंगे।

हिमाचल के लीग मुकाबले

पहली दिसंबर को हिमाचल बनाम हैदराबाद-कटक, तीन दिसंबर हिमाचल बनाम असम भुवनेश्वर, 5 दिसंबर को हिमाचल बनाम दिल्ली कटक में, 7 दिसंबर को हिमाचल बनाम सौराष्ट्र कटक में, 9 दिसंबर को हिमाचल बनाम मध्य प्रदेश भुवनेश्वर में, 11 दिसंबर को हिमाचल बनाम उत्तर प्रदेश कटक में और 13 दिसंबर को हिमाचल बनाम झारखंड भुवनेश्वर में होगा।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए हिमाचल की अंडर-19 टीम घोषित, कांगड़ा के चार खिलाड़ियों को मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।