विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तथ्य के साथ आरोप लगाएं वरना FIR दर्ज करवाएंगे', CM सुक्खू की विधानसभा में भाजपा विधायक को चेतावनी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 12:30 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक ने राज्य सरकार पर प्रशासनिक विफलता, भ्रष्टाचार और टेंडर धांधली के गंभीर आरोप लगाए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. भाजपा विधायक ने सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए।

  2. मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोपों को तथ्यहीन बताकर FIR की चेतावनी दी।

  3. टेंडर धांधली, तबादला नीति, खनन माफिया पर भी सवाल उठाए गए।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंडी के नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराने और भ्रष्टाचार चरम पर होने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि सरकार की नाक के नीचे अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनप्रतिनिधियों की बातों को पूरी तरह अनसुना किया जा रहा है।

सीएम बोले- मामला दर्ज करवाएं

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधायक विनोद कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि तथ्य सहित आरोप लगाएं, अन्यथा मामला दर्ज किया जाएगा। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जितने मर्जी मामले दर्ज करवा लें, हम डरने वाले नहीं हैं। विधानसभा में बोलने नहीं देंगे तो जनता का दरबार है।

टेंडरों में धांधली और कमीशनखोरी के आरोप

विधायक विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि विभाग में विकास का पैसा केंद्र से मिल रहा है, लेकिन राज्य में ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन टेंडर करवाकर चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि ठेकेदारों को बिल पास करवाने के लिए लाखों रुपये की रिश्वत देनी पड़ रही है और बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो रहा है।

तबादला नीति और माफिया राज पर घेरा

विधायक ने सरकार की तबादला नीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे स्थानीय कर्मचारियों को जानबूझकर प्रताड़ित कर दूरदराज के क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि बाहरी क्षेत्रों से लोगों को यहां भेजा जा रहा है। तबादलों के रेट तय हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में खनन माफिया के हावी होने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 'सदन में अनर्गल बातों के लिए माफी मांगें CM सुक्खू', जयराम का तंज- कांग्रेस नेता अभी से विपक्ष की रिहर्सल करने लगे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।