विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम घोषित, अंशिका ठाकुर को कमान

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 12:55 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी 2026-27 के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान अंशिका ठाकुर को सौंपी गई है।

एचपीसीए ने हिमाचल की अंडर-23 महिला टीम घोषित की है। प्रतीकात्मक फोटो

एचपीसीए ने हिमाचल की अंडर-23 महिला टीम घोषित की है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला टीम घोषित।

  2. अंशिका ठाकुर को टीम की कमान मिली।

  3. राजकोट में 14 नवंबर से शुरू होंगे मुकाबले।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआइ महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्राफी 2026-27 के लिए राज्य की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अंशिका ठाकुर को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट के सभी लीग मैच राजकोट में खेले जाएंगे। यह जानकारी एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने दी।

ये खिलाड़ी टीम में शामिल

एचपीसीए की ओर से घोषित टीम में बिलासपुर से इशानी दास और खुशी चौहान, चंबा से हिमानी शर्मा और तवीश बाला, हमीरपुर से सुहाना सैनी, कांगड़ा से अहाना शर्मा और धन्या लक्ष्मी, कुल्लू से कप्तान अनशिका ठाकुर, मंडी से साक्षी, शिमला से अनाहिता दिग्विजय सिंह, अनशिका सिंह सैनी, देवांशी वर्मा और मनीषा, सिरमौर से पारखी ठाकुर, सोलन से कनुप्रिया तथा ऊना से अनशिता सैंडल को टीम में शामिल किया गया है।

कोचिंग स्टाफ की जिम्मेवारी

टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी अनघा देशपांडे को दी गई है, जबकि वरुण शर्मा बल्लेबाजी कोच और सनी भट्ट सहायक कोच होंगे। इसके अलावा मनीषा फिजियो, प्रीति रानी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, आशुतोष पांडे वीडियो एनालिस्ट, सोनाली ठाकुर मसाज थेरेपिस्ट और शिव कपूर टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

ये रहेगा हिमाचल का मैच शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश की टीम 14 नवंबर को ओडिशा के साथ अपना पहला मैच खेलेगी। 15 नवंबर को मुंबई, 17 नवंबर को त्रिपुरा, 19 नवंबर को असम और 21 नवंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में राजकोट में आयोजित होंगे। हिमाचल की युवा महिला क्रिकेटरों के पास इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित करने और प्रदेश का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर रहेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की सुषमा वर्मा और हरलीन देओल का BCCI महिला सीनियर टीम में चयन, चार खिलाड़ी स्टैंडबाई सूची में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।