विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल विधानसभा में प्रश्नकाल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार, CM की जयराम को सलाह- अपने विधायकों का मन जीतिए

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:54 PM (GMT+05:30)

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काम रोको प्रस्ताव को ...और पढ़ें

हिमाचल विधानसभा में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू के बीच तकरार देखने को मिली। जागरण आर्काइव

हिमाचल विधानसभा में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू के बीच तकरार देखने को मिली। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. प्रश्नकाल में काम रोको प्रस्ताव पर हुई तीखी बहस।

  2. नियम-67 के तहत चर्चा को लेकर सत्ता-विपक्ष में तकरार।

  3. मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर को अपने विधायक संभालने की सलाह दी।

राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन भी प्रश्नकाल में काम रोको प्रस्ताव रोड़ा बना। बीते मंगलवार को विपक्ष द्वारा लाए गए नियम-67 के तहत शुरू हुई चर्चा बुधवार को भी जारी रही। प्रश्नकाल शुरू करने को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तकरार व नोकझोंक भी हुई। 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि स्थगन प्रस्ताव को लेकर जारी चर्चा को पहले पूरा किया जाए। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू होनी चाहिए। 

नियमों के तहत चलनी चाहिए कार्यवाही

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही नियमों के तहत ही चलनी चाहिए। सदन की कार्यवाही को लेकर जो व्यवस्था दी गई है वह हमेशा के लिए होनी चाहिए। बार बार इसमें बदलाव की आवश्यकता नहीं है। 

सभी काम रोको प्रस्ताव स्वीकार करने का बना इतिहास

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सदन सत्ता पक्ष व विपक्ष की सहमति से चलता है। बीते रोज विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लेकर आया था। सरकार ने इस पर चर्चा की अनुशंसा दी। उन्होंने कहा कि यह भी इतिहास बना है कि सरकार ने सभी काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वे जो भी आरोप लगाएं, उसके पूरे तथ्य व दस्तावेज भी सदन में रखे। सनसनी फैलाने के लिए कोई भी आरोप न लगाए। विपक्ष के आरोप में यदि कोई तथ्य है सरकार उसकी जांच करवाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मैंने जो बात कही वह पूरे तथ्य व जिम्मेदारी के साथ कही : जयराम 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी बातें उन्होंने कही हैं वह पूरे तथ्य व जिम्मेदारी के साथ कही हैं। ये विधानसभा के रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका है और इसी भूमिका के नाते अपनी बात को रखा है। विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

विधायकों का मन जीतिए : सीएम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह पहले अपने विधायकों का मन जीते जो खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पहले नियम-67 को लेकर आए, अब उन्हें प्रश्नकाल की याद आ रही है। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल उनके साथ है, मुख्यमंत्री आप अपने विधायकों का मन जीतिए।

यह भी पढ़ें: 'तथ्य के साथ आरोप लगाएं वरना FIR दर्ज करवाएंगे', CM सुक्खू की विधानसभा में भाजपा विधायक को चेतावनी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।