विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल विधानसभा में गूंजा दो छात्राओं की मौत का मामला, जयराम बोले- SIT गठित करें; CM ने दिए DGP को निर्देश

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 12:08 PM (IST)

हिमाचल विधानसभा में बिलासपुर की दो नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध मौत का मामला जोर-शोर से उठा। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने चिट्टा माफिया का हाथ होने की आशंका जताई।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते सीएम सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते सीएम सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिमाचल विधानसभा में बिलासपुर बच्चियों की मौत का मामला गूंजा।

  2. विधायक ने चिट्टा माफिया का हाथ होने की आशंका जताई।

  3. मुख्यमंत्री ने डीजीपी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वीरवार को बिलासपुर जिले में दो नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला जोर-शोर से गूंजा। बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने सदन में इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए सरकार से मांग की कि इस घटना के पीछे चाहे कोई भी व्यक्ति या गिरोह हो, उसके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।

सदन में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दोनों बच्चियों के निधन को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि दोनों लड़कियां परीक्षा देने के लिए सुंदरनगर गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लड़के दोनों बच्चियों को वापस घर लौटने के लिए समझा रहे थे, लेकिन वे नहीं मानीं। 

डीजीपी को त्वरित कार्रवाई का आदेश

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर है और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

भाजपा विधायक ने बताया चिट्टा माफिया का हाथ

मुख्यमंत्री के बयान पर असहमति जताते हुए विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि लड़कियां किसी प्रकार की परीक्षा देने नहीं गई थीं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे चिट्टा (नशा) माफिया का हाथ होने की प्रबल आशंका जताई। 

बरमाणा थाना से स्थानांतरित हो जांच

विधायक त्रिलोक जम्वाल ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच को बरमाणा थाना से स्थानांतरित करने और वर्तमान थाना प्रभारी को तुरंत बदलने की मांग सदन में रखी।

बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला : जयराम

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली इन मासूम बच्चियों की जान जाने को बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बताया। उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की तह तक जाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की।

उच्च अधिकारी को सौंपें जांच

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वर्तमान थाना प्रभारी से जांच वापस लेकर किसी उच्च अधिकारी को सौंपी जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और दोषियों को बेनकाब किया जा सके।

यह भी पढ़ें: '...तो दो दिन बढ़ाई जा सकती है सदन की कार्यवाही', CM सुक्खू का एलान; विधानसभा में 13 अहम सरकारी विधेयक पेश


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।