विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला कॉलेज स्टाफ से UGC फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने की पूछताछ, छात्रा के परिवार से मिलने घर पहुंचे सदस्य

By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Jan 2026 04:00 PM (IST)

यूजीसी की पांच सदस्यीय टीम ने धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत मामले में दूसरे दिन भी जांच की। टीम ...और पढ़ें

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामले में जांच करने पहुंची यूजीसी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी। जागरण

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामले में जांच करने पहुंची यूजीसी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी। जागरण

HighLights

  1. यूजीसी टीम ने धर्मशाला कॉलेज में दूसरे दिन भी जांच की।

  2. शिक्षकों, विद्यार्थियों और रैगिंग कमेटी से बयान दर्ज किए गए।

  3. मृतका के परिवार से मिलकर सच्चाई जानने का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज की छात्रा के मौत मामले में यूजीसी की पांच सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन भी जांच की। टीम ने शिक्षकों से बात की, विद्यार्थियों के भी बयान लिए। कॉलेज की रैगिंग कमेटी सहित ओल्ड स्टूडेंटस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बात की है।

मृतका के घर जाकर भी टीम ने परिवार से भी बातचीत की है और सच्चाई जानने का प्रयास किया है। 

यूजीसी की कमेटी में ये सदस्य

यूजीसी कमेटी प्रो. राज कुमार मित्तल अध्यक्ष, गुरुगोबिंद सिंह इंद्रप्रस्त विवि नई दिल्ली में हैं कार्यरत, प्रो. सुषमा यादव, पूर्व सदस्य यूजीसी, डा. नीरजा गुप्ता  कुलपति गुजरात विवि अहमदाबाद, प्रो. पी प्रकाश बाबू कुलपति पांडिचेरी विवि और डा. सुनीता सिवाच समन्वय अधिकारी व संयुक्त सचिव धर्मशाला पहुंच कर पड़ताल कर रहे हैं।

उपचार का रिकॉर्ड मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश करेगी पुलिस

पुलिस ने मृतका के उपचार संबंधित रिकॉर्ड को संकलित कर लिया है और अब चिकित्सीय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होगा। शिक्षा उच्च निदेशालय ने गठित कमेटी भी धर्मशाला कालेज में अपनी जांच कर गई है और अब उच्चाधिकारियों को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

क्या बोले, कॉलेज प्राचार्य

धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया का कहना है कि यूजीसी की टीम ने बुधवार को संस्थान में दूसरे दिन भी अपनी जांच जारी रखी है। मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: सहेली के घर जाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गए थे साथ, दोनों आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: शिमला के जुन्गा में 200 साल पुराने राजमहल में भड़की आग, ऐतहासिक धरोहरों में शुमार भवन में कैसे उठी चिंगारी?