विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांता कुमार फ‍िर बोले, अब नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 03:09 PM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2016 04:48 PM (IST)

कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने एक बार फ‍िर लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है।

News Article Hero Image

चंबा [जेएनएन] : कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि वह किसी भी सूरत में अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी हाईकमान की ओर से जबरदस्ती उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया था। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उस दौरान कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नेताओं के नाम प्रत्याशी के तौर पर हाईकमान को दिए थे। लेकिन उन्होंने इन नामों का खुलासा नहीं किया है।

पढ़ें: नारेबाज सांसदों के बंद हों वेतन भत्ते: शांता

शांता कुमार आज चंबा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में भष्ट्राचार को जड़ से खत्म करने के लिए राजनीतिक दलों को सूचना का अधिकार कानून के दायरे में लाने की आवश्यकता है। इस बावत उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी सुझाव दिया है। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट में लगाए गए आरोपों की सरकार को निष्पक्षता के साथ जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार से चंबा के सिंकरीधार सीमेंट प्लांट को स्थापित करने को लेकर कई बार आग्रह कर चुके है। लेकिन इस दिशा में अभी कार्य जोर नहीं पकड पाया है। इस मौके पर विधायक बीके चौहान, हंस राज व विक्रम जरयाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर,महामंत्री जय सिंह व भाजपा नेता जिला लाल,ललित ठाकुर,जिला परिषद सदस्य राकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पढ़ें: शांता धूमल की सराहना, वीरभद्र पर निशाना

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: