विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा के खजियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने पत्नी पर जताया शक; हिरासत में ली महिला

By Mithun Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:32 PM (IST)

चंबा के खजियार में एक फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में ...और पढ़ें

खजियार में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत के पत्नी को हिरासत में लिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

खजियार में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत के पत्नी को हिरासत में लिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. खजियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

  2. मृतक की पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप, हिरासत में।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, खजियार (चंबा)। जिला चंबा की पर्यटन नगरी खजियार में बुधवार रात एक फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी पर ही हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। वीरवार सुबह घटना का खुलासा होते ही पूरे पर्यटन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता वीरवार सुबह चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने के लिए घटनास्थल को सुरक्षित किया।

फोरेंसिक टीम ने की पड़ताल

मामले की गंभीरता और हत्या के गंभीर आरोपों को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी खजियार बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच कर कई महत्वपूर्ण और आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 

पत्नी को हिरासत में लिया

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही वारदात से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि हत्या के आरोपों की पुष्टि और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस कर रही गहन जांच : एसपी

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना की वास्तविक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: चंबा में अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौत व दो की हालत गंभीर 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।