विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा में अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौत व दो की हालत गंभीर

By Visahl Shekri Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 04:18 PM (IST)

चंबा जिले के राजणी गांव के पास एक पिकअप ट्राला खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

हादसे का शिकार सुनील और करण व दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी।

हादसे का शिकार सुनील और करण व दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी।

HighLights

  1. चंबा के राजणी गांव में पिकअप ट्राला खाई में गिरा।

  2. हादसे में चालक सुनील कुमार सहित दो लोगों की मौत।

  3. दो अन्य व्यक्ति घायल, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस थाना खैरी के तहत राजणी गांव के समीप बुधवार रात यह हादसा हुआ। पिकअप ट्राला के चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। 

अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी

पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नाले के समीप गहरी ढांक में जा गिरी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9:15 बजे पिकअप वाहन राजणी गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी ढांक में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। 

खाई से सड़क तक पहुंचा एक घायल

वाहन के ढांक में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के दौरान एक व्यक्ति किसी तरह ढांक से चढ़कर सड़क तक पहुंचने में सफल रहा। 

वाहन में फंसे तीन लोग कड़ी मशक्कत से निकाले बाहर

अन्य तीन लोग नीचे ढांक में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए ढांक में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल सामलेऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी

मृतकों की पहचान पिकअप चालक सुनील कुमार पुत्र उत्तम चंद और करण कुमार पुत्र कुंडू राम, दोनों निवासी गांव बासा, डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में अंकुश कुमार पुत्र पवन कुमार तथा सुनील कुमार पुत्र काकू राम घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खैरी पुलिस कर रही जांच

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस थाना खैरी की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

क्या कहना है एसपी चंबा का

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं, जबकि हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बासा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।