विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस की STF ने पकड़ी चरस की 9.028 KG खेप, चंबा के तीसा में आधी रात कार सवार युवक किया काबू

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 12:37 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो से अधिक चरस ...और पढ़ें

चंबा के तीसा में पकड़ी गई चरस की खेप।

चंबा के तीसा में पकड़ी गई चरस की खेप।

HighLights

  1. एसटीएफ ने तीसा में 9 किलो चरस पकड़ी।

  2. कार सवार 32 वर्षीय युवक राकेश कुमार गिरफ्तार।

  3. नशे के नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नॉर्थ रेंज कांगड़ा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार आधी रात लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 9 किलो 28 ग्राम (9.028 किलोग्राम) चरस की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर वाहन सहित मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। 

नॉर्थ रेंज की टीम ने की कार्रवाई

एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा की टीम 31 अक्टूबर की देर रात करीब 12:50 बजे तीसा क्षेत्र के तहत खाखरी डैम साइट लिंक रोड पर गश्त व विशेष नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध कार एचपी 44 ए 1591 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया।

कार रुकते ही चालक हड़बड़ा गया। संदेह गहराने पर जब पुलिस टीम ने नियमानुसार वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखी गई चरस की बड़ी खेप बरामद हुई।

32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव मंडका, जिला चंबा के रूप में हुई है। एसटीएफ द्वारा आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई परमेश्वर शर्मा कर रहे हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

तीसा में एसटीएफ द्वारा 9 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़े गए आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस अवैध धंधे के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
-विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा।

यह भी पढ़ें: शिमला में गाड़ी खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौत, एक घायल की हालत भी गंभीर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।