CM सुक्खू चंबा के 3 दिवसीय दौरे पर: देहग्रां में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, रिटायर्ड टीचर के घर ठहरेंगे
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तीन दिवसीय चंबा दौरे पर हैं, जहां वे विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और जनसभाएं करेंगे। इस ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भंजराड़ू पहुंचे। जागरण
HighLights
सीएम सुक्खू तीन दिवसीय चंबा दौरे पर, विकास कार्यों का उद्घाटन।
देहग्रां में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, रिटायर्ड टीचर के घर रुकेंगे।
तीसा और मैहला स्कूलों में छात्रों से संवाद, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन।
जागरण संवाददाता, चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बुधवार से 3 दिवसीय चंबा दौरे पर हैं। सीएम सुक्खू रामपुर में दिवंगत विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोपहर को चंबा पहुंचे। मुख्यमंत्री कला मंच भंजराड़ू में विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
देहग्रां गांव में रुकेंगे सीएम
शाम छह बजे देहग्रां मेला मैदान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि ठहराव भी देहग्रां में रहेगा। इस दौरान सीएम स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सीएम देहग्रां में रिटायर्ड सेंट्रल हेड टीचर के घर रुकेंगे।
तीसा स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगे
पांच नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे।
भरमौर के लिल्ह कोठी जाएंगे सीएम
वीरवार को दोपहर 12:05 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह कोठी महाविद्यालय के खेल मैदान में विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद जनसभा करेंगे। शाम 5:45 बजे मैहला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहीं रात्रि ठहराव करेंगे।
मैहला में करेंगे संवाद
छह नवंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में विद्यार्थियों से संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री शिमला रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें: MLA नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि; मंत्री नेगी ने दिया अर्थी को कंधा