विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा में गोवंश हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार आरोपित गिरफ्तार

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:29 AM (IST)

चंबा के घघरोता में गोवंश हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

चंबा में पुलिस की बड़ी कामयाबी।

चंबा में पुलिस की बड़ी कामयाबी।

HighLights

  1. चंबा में गोवंश हत्या मामले में पुलिस को सफलता

  2. सदर थाना पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

  3. घघरोता क्षेत्र में तलाशी अभियान के बाद हुई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, चंबा। चंबा जिला के विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत घघरोता में गोहत्या के मामले में चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की जांच में जुटी थाना सदर चंबा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में रोष के बीच पुलिस की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

जंगल से कोठों तक चलाया था तलाशी अभियान

गोहत्या की घटना के बाद पुलिस ने जलेदा जंगल से उडाण धार तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। 46 सदस्यीय पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को खंगालने के साथ धार में बने कोठों की भी गहनता से तलाशी ली थी।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 लोगों को थाने बुलाया था। इनमें से आठ से दस लोगों से पूछताछ की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और अब चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

आरोपितों से पूछताछ, नियमानुसार होगी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा ने चार आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोहत्या के इस मामले में चार आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस जांच की महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है। अब मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में 17% बढ़ गए सड़क हादसे, मंडी जिले में इस साल सबसे ज्यादा एक्सीडेंट; आखिर क्या है वजह?