विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा के चांजू में 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौके पर मौत; ड्राइवर की हालत गंभीर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 01:14 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में एक कार 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक महिला ...और पढ़ें

जिला चंबा के चांजू में गहरी खाई में गिरने से कार उड़े परखच्चे। जागरण

जिला चंबा के चांजू में गहरी खाई में गिरने से कार उड़े परखच्चे। जागरण

HighLights

  1. चंबा के चांजू में कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी।

  2. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई व ड्राइवर की हालत गंभीर है। विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत चांजू क्षेत्र में देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के समीप एक कार करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। ऑल्टो कार नंबर एचपी 01डी-7491 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे खाई में जा पहुंची। वाहन के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे।

पुष्पा ने मौके पर तोड़ा दम

खाई में गिरने के कारण बढ़डोल (डाकघर चांजू) की रहने वाली पुष्पा पत्नी लोभी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन में सवार नरेण सिंह बुरी तरह घायल हो गए। 

घायल प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत खाई से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

चांजू क्षेत्र के टेपा मोड़ के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों व अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है।
-विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा।

यह भी पढ़ें: चंबा में गोवंश की हत्या से तनाव, विरोध में बाजार बंद; शहर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन