विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा में गोवंश की हत्या से तनाव, विरोध में बाजार बंद; शहर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 11:21 AM (IST)

चंबा के सिल्लाघ्राट में गोवंशीय पशु की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है, जिसके विरोध में चंबा ...और पढ़ें

HighLights

  1. सिल्लाघ्राट में गोवंशीय पशु की हत्या से तनाव।

  2. विरोध में चंबा बाजार बंद, दुकानें ठप।

  3. बजरंग दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। विरोध में आज चंबा बाजार बंद रखा गया है। मेडिकल स्टोर के अलावा सभी तरह की दुकानें बंद हैं। शारदीय नवरात्र में घटी इस घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मंगवाना पड़ा।

पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटनास्थल का गहन मुआयना कर ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि शारदीय नवरात्र के दौरान माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है।

लोगों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों ने इस बर्बर कृत्य पर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए पुलिस से तत्काल साक्ष्य जुटाने और संलिप्त आरोपियों को बेनकाब करने की मांग की। इस घटना की गूंज जिला मुख्यालय चंबा तक पहुंच गई। शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के मुख्य चौक पर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। 

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेताया कि जिला में ऐसी नापाक हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस से इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाए। 

क्या कहना है एसपी चंबा का

सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या से संबंधित शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। लोगों के अपील है कि शांति बनाए रखें। 
-विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक चंबा।

यह भी पढ़ें: देहरा में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान विधायक बिक्रम ठाकुर और पुलिस आमने-सामने, जलता पुतला बुझाने पर विवाद