विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: गुलाम नबी आजाद धर्मनिरपेक्ष वोटों में कर रहे BJP की मदद, उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Sun, 14 Apr 2024 11:45 PM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बीजेपी और डीपीएपी के गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi ...और पढ़ें

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी और गुलाम नबी आजाद पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)।
उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी और गुलाम नबी आजाद पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपप्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटने के लिए भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर देश के सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

लाल सिंह के रोड शो के दौरान बोले उमर अब्दुल्ला

ऊधमपुर- डोडा संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह के पक्ष में बनिहाल में रोड शो में भाग लेते हुए उमर अब्दुल्ला ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि दो तरह की विचारधारा है। एक नफरत, सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने, मस्जिद गिराने, खून खराबे की है और दूसरी देश को जोड़ने, एकता, आपसी भाईचारा बहाल करने और शांति सुनिश्चित करने की है।

चिनबा घाटी में बीजेपी को फायदा पहुंचाएंगे आजाद- उमर

उन्होंने कहा कि आपके वोट का अगले 5 साल के लिए प्रभाव रहेगा और आपने इस समय जो चुना है कि किसे वोट देना है, बाद में आप को ठीक करने का कोई मौका नहीं होगा। उन्होंने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि चिनबा घाटी के धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही आजाद ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। भाजपा इस सीट का प्रतिनिधित्व पिछले 10 साल से कर रही है लेकिन लेकिन अब उसे मदद की जरूरत है।

आजाद बीजेपी के हाथों खेल रहे हैं- उमर अब्दुल्ला

आजाद की पार्टी ने उम्मीदवार को मैदान में क्यों उतारा है, जम्मू से क्यों नहीं उतारा, वह हिंदू उम्मीदवार उतार कर भाजपा का वोट काट सकते थे। उन्होंने सुरूरी को सीट जीतने के लिए मैदान में नहीं उतारा है अन्यथा आजाद को इस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए था। उन्होंने अफसोस जताया कि गुलाम नबी आजाद भाजपा के हाथों खेल रहे हैं। उनके पिता फारूक के आजाद के काफी करीबी थे।

उन्होंने कहा कि यह नेशनल कॉन्फ्रेंस थी जिसने आजाद का साथ दिया और दो बार राज्यसभा भेजने में मदद की। उन्होंने कहा कि आजाद एक बड़े नेताओं में है और हमारा यह मानना था कि वे देश के राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति हो सकते हैं अगर कांग्रेस सत्ता में आए तो।

गुलाम नबी आजाद ने बर्बाद कर दिया राजनैतिक करियर- उमर

अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस ने आजाद को सब कुछ दिया और राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाया लेकिन अब उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर बर्बाद कर दिया है और संसदीय चुनाव तक के नेता बन कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आयु से अधिक समय तक आजाद कांग्रेस की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे हैं। जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की लेकिन लोकसभा चुनाव में कितने उम्मीदवारों के मैदान में उतारा।

उमर ने कहा कि जब आजाद की पार्टी ने अनंतनाग राजौरी सीट से उनके नाम की घोषणा की तो तब आजाद ने कहा कि उनसे सलाह नहीं ली गई जबकि सच्चाई यह है कि जब नेशनल कांफ्रेंस ने मियां अल्ताफ को इस सीट पर उतारा तो आजाद की टांगे कांपने लगी और उन्हें भाजपा से यह इशारा मिल गया कि वापस आ जाओ। आरोप लगाया कि आजाद की पार्टी के उम्मीदवार लोगों की आवाज को कमजोर करने के लिए हैं।

ईद उल फितर का अवकाश न देने पर भी उमर ने की आलोचना

उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन की ईद उल फितर पर अवकाश घोषित न करने के लिए भी आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जल्द विधानसभा के चुनाव करवाए जाने और राज्य का दर्जा बहाल किए जाने संबंधी की गई घोषणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही 30 सितंबर तक चुनाव करवाने की घोषणा करवाने के आदेश दिए हैं। इसलिए मोदी की यह टिप्पणी लोगों के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने क्या किया है पिछले 10 साल के दौरान कौन से नए प्रोजेक्ट लाए हैं। पूर्व यूपीए सरकार के समय जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का काम शुरू हुआ था जबकि कांग्रेस सरकार के समय ही रेलवे लाइन का काम शुरू हुआ था। कोई भी स्कूल या कॉलेज नहीं खोला गया है न ही उसका दर्जा बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के दौर में लंदन खिसक लिए थे NC नेता, आज उनका बेटा...', गुलाम नबी आजाद ने बोला हमला

ये भी पढ़ें: Mughal Road Closed: बर्फबारी के बाद फिर बंद हुआ मुगल रोड, कश्मीर जाने के लिए इस रास्ते का करें इस्तेमाल