Himachal Rain: बिलासपुर में आफत की बारिश, फोरलेन पर भूस्खलन से मलबे में फंसी HRTC बसें, वीडियो में देखिए तबाही
Himachal Pradesh Heavy Rainfall हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन भूस्खलन के कारण बंद हो गया है और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भूस्खलन हुआ। स्वारघाट में मतनोह-मुजेड मार्ग भी बंद हो गया है। भगेड़ फ्लाईओवर के नीचे मलबा आने से घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग बाधित है और दो बसें फंस गईं।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। बिलासपुर में वीरवार अलसुबह हुई भारी वर्षा के कारण भारी नुकसान हुआ है। एक ओर कीरतपुर-नेरचौक में समलेटू में भूस्खलन के कारण फोरलेन बंद हो गया। वहीं चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हाेने से हाईवे बंद हो गया है।
इसके अलावा उपमंडल स्वारघाट के तहत मतनोह-मुझेड आने वाला संपर्क मार्ग सुबह के समय भारी बारिश के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गया और बहुत ज्यादा मलबा पत्थर सड़क पर आ गिरे, हालांकि लोगों के जमीने तबाह हुए हैं कोई जानमाल का नुकसान नहीं है।
कहां गई सड़क....
जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के तहत मतनोह - मुझेड आने वाला संपर्क मार्ग सुबह के समय भारी बारिश के चलते संपर्क मार्ग बंद हो गया और बहुत ज्यादा मलवा पत्थर सड़क पर आ गिरे हालांकि लोगों के जमीने तबाह हुए हैं कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। #cloudburst #himachal pic.twitter.com/llLMTrYnJ3
— Munish Gariya (@ManishGariya2) September 18, 2025
फ्लाईओवर के नीचे मलबे में फंस गई बसें
फाेरलेन पर भगेड़ फ्लाईओवर के नीचे मलबा आने के कारण घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग न केवल बंद हो गया। फ्लाईओवर के नीचे हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें भी मलबे में फंस गई। जिन्हें करीब दो घंटे के बाद निकाला गया।
कुटेहला के मतनोह गांव में बह गई फसलें
स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव मतनोह में वर्षा के दौरान पहाड़ी से पानी व मलबा आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इससे खेत, आम के बगीचे और खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाने से भविष्य में खेती करना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश शहर में वर्षा से मची तबाही... जलमग्न हुए घर, हवा में भी लटके। pic.twitter.com/8SEWfbj09i
— Munish Gariya (@ManishGariya2) September 18, 2025
बिलासपुर शहर से हवा में लटका घर
सुबह वर्षा के कारण जिला मुख्यालय बिलासपुर में वीरवार सुबह हुई भारी वर्षा के कारण पांच घरों में पानी घुस गया। वहीं भूस्खलन के कारण सिनेमा कालोनी बिलासपुर के संदीप के घर का एक हिस्सा हवा में लटक गया। शहर की कई दुकानों में भी पानी घुसा और सड़के मलबे से भर गई।
नाली का पानी डायवर्ट होने से नुकसान
जानकारी के मुताबिक सुबह बारिश के कारण सिनेमा कालोनी के पास एक नाली की छोटी सी पुलिया मलबे से भर गई जिसके कारण नाली का सारा पानी डायवर्ट हो गया।
यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: अचानक सड़क पर आ गया मलबा और दलदल में फंस गए वाहन, मुश्किल से बची जान; देखिए वायरल वीडियो
शहर के चेतना चौक की दुकानों के आसपास पानी भर गया। पानी भरने का कारण यह रहा कि सिनेमा कॉलोनी के पास नाली ब्लॉक हो गई थी जिससे अच्छा नाली का सारा पानी और मालवा सड़कों पर आ गया। इसके अलावा चेतन चौक के आसपास दो स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। भूस्खलन से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ है लेकिन दो गलियों के लिए जाने वाले लिंक रोड बंद हो गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।