विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर SP अभिषेक धीमान की निजी गाड़ी के 4 चालान, अधिकारी ने जेब से किया जुर्माने का भुगतान

By Shubham Rahi Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:35 AM (IST)

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने अपनी निजी गाड़ी के चार ट्रैफिक चालानों का भुगतान अपनी जेब से किया। उन्होंने ...और पढ़ें

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान। जागरण आर्काइव

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. एसपी अभिषेक धीमान ने अपनी निजी गाड़ी के चालान भरे।

  2. आइटीएमएस कैमरों द्वारा जारी चार चालानों का भुगतान किया।

  3. नियमों का पालन कर कानून के समक्ष समानता का संदेश दिया।

शुभम राही, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी ने नियम तोड़ने पर अपनी गाड़ी का चालान करवाया और जुर्माना भी जेब से भरा। बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने यातायात नियमों के पालन को लेकर भी एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो आम जनता के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

नियमों का उल्लंघन करने पर आम वाहन चालकों के चालान काटने वाली पुलिस के मुखिया ने अपनी निजी गाड़ी के चालान भी बिना किसी रियायत के स्वयं अपनी जेब से भरे हैं। 

आईटीएमएस कैमरा से हुए चार चालान

एसपी की निजी गाड़ी के बिलासपुर और हमीरपुर के अलग-अलग स्थानों पर आइटीएमएस यानि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से कुल चार चालान हुए थे। ऐसे में एसपी ने न तो अपने पद का प्रभाव दिखाया और न ही चालानों से बचने का कोई प्रयास किया, बल्कि आम नागरिक की तरह अपनी जेब से जुर्माना राशि जमा करवा दी।

नशा तस्करी और ट्रैफिक नियमों पर सख्ती

खास बात यह है कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान स्वयं जिला में यातायात नियमों की पालना करवाने के साथ-साथ नशा तस्करी के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी, वाहनों की जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

निजी गाड़ी के चालान का भुगतान कर दिया संदेश

ऐसे में एसपी ने अपनी निजी गाड़ी के चार चालानों का भुगतान कर यह स्पष्ट कर दिया है कि नियम केवल आम जनता के लिए नहीं होते, बल्कि उनका पालन करवाने वाले अधिकारियों पर भी उतनी ही जिम्मेदारी लागू होती है। उन्होंने अपने व्यवहार से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं है।

आइटीएमएस कैमरों से वाहनों पर नजर

दरअसल, जिला बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जिला के फोरलेन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित आइटीएमएस कैमरों के माध्यम से वाहनों की गति पर नजर रखी जाती है। निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग सहित अन्य यातायात नियमों की अवहेलना होने पर कैमरे वाहन की पहचान कर ऑनलाइन चालान जेनरेट करते हैं। 

एसपी का स्पष्ट संदेश

पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह आम नागरिक हो या किसी जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति, नियम सभी के लिए समान हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 4 नए शहर बसेंगे, जाठिया देवी में बनेंगे 762 फ्लैट; हिम चंडीगढ़ सिटी के लिए भूमि अधग्रहण 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।