Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

..अगर हो गले में खराश

गले में खराश होना एक आम बात है। इसमें गले में कांटे जैसी चुभन और बोलने में तकलीफ जैसी समस्या आती है। ऐसा बैक्टीरिया के कारण होता है। कभी-कभी एलर्जी व धूम्रपान के कारण भी होता है। कुछ इंफेक्शन खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इलाज की जरूरत पड

By Edited By: Updated: Sat, 14 Jun 2014 01:25 PM (IST)
Hero Image

गले में खराश होना एक आम बात है। इसमें गले में कांटे जैसी चुभन और बोलने में तकलीफ जैसी समस्या आती है। ऐसा बैक्टीरिया के कारण होता है। कभी-कभी एलर्जी व धूम्रपान के कारण भी होता है। कुछ इंफेक्शन खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इलाज की जरूरत पड़ती है। अगर आपके गले में भी तकलीफ है तो इसे नजरअंदान न करें। कभी-कभी इससे फ्लू या सर्दी भी हो जाती है। आइए जानें गले में खराश होने पर क्या करें..

-गुनगुने पानी में नमक डालकर दिन में कई बार गरारा करें।

-नींबू वाली चाय पिएं।

-खाने में तरल पदार्थ लें।

-विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू आदि खाएं। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। विटामिन सी का नियमित सेवन करने पर गले में खराश होने की आशंका काफी कम हो जाती है।

-सांस लेने में तकलीफ, मुंह खोलने में तकलीफ, कान में दर्द, तेज बुखार जैसी कोई समस्या हो तुरंत संबंधित डॉक्टर से संपर्क करें।