विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamunanagar Weather: धूप खिलने पर मिली राहत, मौसम में आया बदलाव

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 13 Jan 2023 07:58 AM (IST)

कई दिन के बाद निकली धूप से राहत मिली है। देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके चलते सुबह मौसम ...और पढ़ें

धूप खिलने पर मिली राहत, मौसम में आया बदलाव
धूप खिलने पर मिली राहत, मौसम में आया बदलाव

यमुनानगर, जागरण संवाददाता : कई दिन के बाद निकली धूप से राहत मिली है। देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके चलते सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखाई दिया, लेकिन करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया। धूप के निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बीते कई दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। उधर, विशेषज्ञ शुक्रवार को मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं। बूंदाबांदी के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी दिनों में यह संभावना 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को मौसम में बदलाव संभावित है। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम छह, रविवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम चार, सोमवार को अधिकतम 15 व न्यनूतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पार्कों में रही रौनक : वीरवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। छतों पर कपड़े सूखते हुए दिखाई दिए। शहर के पार्कों में भी रौनक देखी गई। बच्चों व बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं धूप

हालांकि शाम ढलने पर ठंडक बढ़नी शुरू हो गई थी, लेकिन दिन के समय निकली धूप से काफी राहत मिली है। नेहरू पार्क में आए बुजुर्ग श्याम किशोर व बिहारी लाल ने बताया कि कई दिन बाद धूप खिली है। उधर, कृषि एवं किसान कल्याण व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन गेहूं की फसल की नियमित रूप से जांच करते रहें।

यह भी पढ़ें - Haryana News: चाइल्ड मैरिज एक्ट के दोषी को तीन साल की जेल, पड़ोस का ही रहने वाला था आरोपित

यह भी पढ़ें - Yamunanagar News: 115 ग्राम स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार, दो मामले पहले भी हैं दर्ज