विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में महिला की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे नाले में फेंका अर्धनग्न शव

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:46 PM (IST)

यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर एक नाले से अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

महिला की हत्या कर हाईवे किनारे नाले में फेंका अर्धनग्न शव।

महिला की हत्या कर हाईवे किनारे नाले में फेंका अर्धनग्न शव।

HighLights

  1. पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर नाले में मिला शव।

  2. महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका जताई गई।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पहचान के प्रयास जारी।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव रूल्हाखेड़ी के पास नाले में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर केवल अंडरगारमेंट्स थे और आसपास उसके कपड़े नहीं मिले। गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब मिली है। पानी में पड़े होने के कारण शव सड़ चुका है। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना होने का अंदेशा है।

महिला के माथे पर चोट का निशान भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया। सूचना मिलने पर सदर जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीआईए की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। सीन आफ क्राइम टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

महिला की आयु करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को उप नागरिक अस्पताल जगाधरी के शवगृह में रखवा दिया है। पहचान के लिए जिले में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही महिला के हुलिये की जानकारी आसपास के जिलों में भी साझा की गई है। एसपी कमलदीप गोयल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

सात दिसंबर 2025 को भी मिला था शव

नेशनल हाईवे जगाधरी–पांवटा साहिब रोड पर बहादुरपुर गुरुद्वारे के पास स्थित पापुलर की नर्सरी में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला था। उसका सिर गायब था। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

कई माह बाद पुलिस ने सुराग जुटाए। पहचान होने के बाद हत्यारोपित को पकड़ा। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। सिर को कलेसर जंगल के पास फेंक दिया था।

प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि महिला की हत्या हुई है। ऐसा भी संभव है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव यहां फेंका गया हो। फिलहाल मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए टीमें लगी हुई हैं। -राजीव मिगलानी, डीएसपी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा रोडवेज में पुलिसकर्मी फ्री बस यात्रा के पात्र नहीं, इन कर्मचारियों को भी नहीं मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा