Move to Jagran APP

समाज सेवा की मिसाल कायम कर रही सीमा, कोरोना में दी उत्कृष्ट सेवाएं

शास्त्री कालोनी निकासी 54 वर्षीय सीमा शर्मा समाज सेवा की मिसाल कायम कर रही है। 2007 से आज तक बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को पंख लगाने के साथ-साथ कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान इनकी सेवा सराहनीय रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:15 AM (IST)
समाज सेवा की मिसाल कायम कर रही सीमा, कोरोना में दी उत्कृष्ट सेवाएं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शास्त्री कालोनी निकासी 54 वर्षीय सीमा शर्मा समाज सेवा की मिसाल कायम कर रही है। 2007 से आज तक बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को पंख लगाने के साथ-साथ कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान इनकी सेवा सराहनीय रही। इसके लिए हरियाणा सरकार व प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित भी हो चुकी हैं। इनका कहना है कि यदि हम सक्षम हैं तो हर तरीके से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। सीमा शर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बतौर मस्कट काम कर रही हैं। घर-घर जाकर महिलाओं को किया जागरूक

loksabha election banner

सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष-2015 में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सीमा शर्मा के मस्कट बनाया। जिले में अभियान को सफल में इनकी अहम भूमिका रही। सरकारी कार्यक्रमों के अलावा घर-घर जाकर महिलाओं को इस दिशा में जागरूक किया। कविताओं के माध्यम से बताया कि उनको बताया कि आज के समय में बेटी बोझ नहीं है। बेटों की तरह बेटियां भी समाज में अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहीं हैं। जरूरत है तो इनको भी बेटों की तरह परवरिश देने की। आज के युग में भी छोटी सोच के लोग बेटी और बेटे की परवरिश में भेदभाव करते हैं। दो परिवारों को बेटी शिक्षित करती है। परिवारों की इज्जत इसके हाथ है। खेल क्षेत्र में भी बेटी अपना नाम चमका रही है। इसके साथ ही सुरक्षा विभाग में बेटी सेवाएं दे रहीं हैं। अब उनकी पोती मिष्ठी भी इसी राह पर चल रही हैं। कोरोना काल में दी सेवाएं

सीमा शर्मा ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान रेडक्रॉस सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज सेवा की। सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों तक तैयार व कच्चा राशन पहुंचाया। कोरोना से बचाव के लिए मास्क बनाकर वितरित किए। लोगों को समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइज का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा उन बुजुर्गों तक भोजन व अन्य जरूरत का सामान पहुंचाया जिनके परिजन लॉकडाउन में अन्य शहरों में फंस गए थे। प्रशासन की ओर से किए जाने वाले हर आयोजन में इनकी भागेदारी होती है। पति ने किया प्रोत्साहित

सीमा शर्मा सर्व हरियाण विकास समिति की प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल से रिटायर उनके पति अरुण शर्मा का इन कार्यों में विशेष योगदान रहता है। उन्होंने हर पग पर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी वह काफी काम कर चुकी हैं। हर वर्ष अवसर पौधारोपण करती हैं। अब से पहले हजारों पौधे लगा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.