Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Today: सर्दी से ठिठुरने लगे हरियाणावासी, ठंड दिखा रही तेवर; आगामी दिनों में बदला-बदला रहेगा मौसम

    By Sanjeev kumarEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:50 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में धुंध और प्रदूषण अभी भी परेशान कर रहा है वहीं मौसम में अब ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना भी है। जिसके चलते मौसम में ठंडक का अहसास और अधिक बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    Hero Image
    सर्दी से ठिठुरने लगे हरियाणावासी, ठंड दिखा रही तेवर

    संवाद सहयोगी, रादौर/ यमुनानगर। Haryana Weather Today: दिवाली का त्यौहार समाप्त होने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। अब मौसम ठंडक भरा रहने लगा है। वहीं, हरियाणा में धुंध और प्रदूषण अभी भी परेशान कर रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगामी दिन में परिवर्तनशील रहेगा मौसम

    मौसम में अब ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना भी है। जिसके चलते मौसम में ठंडक का अहसास और अधिक बढ़ सकता है।

    हरियाणा को प्रदूषण से मिलेगी राहत

    बदलता मौसम गेहूं व सरसों की फसल के लिए भी लाभदायक रहेगा। किसान इन दिनों सरसों व गेहूं की फसल में सिंचाई कर सकते हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

    बारिश के कोई आसार नहीं

    बारिश के अभी कोई आसार नहीं है। जिन किसानों ने अभी तक भी गेहूं की बिजाई नहीं की है, वह जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई कर ले। वहीं जिन किसानों की गेहूं की फसल तीन सप्ताह की हो गई है, उसमें किसानों को सिंचाई कर लेनी चाहिए।

    इतना रहेगा तापमान

    आलू व सरसों की फसल में भी सिंचाई करनी चाहिए। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: अब भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, CM मनोहर ने बनाई जीरो टॉलरेंस की नीति

    हरियाणा के 13 जिलों में जहरीली हवा 

    प्रदेश के 13 जिलों में हवा का स्तर जहरीला हो गया है। आलम ये है इन जिलों में लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। नारनौल का एक्यूआई स्तर 435 पहुंच गया है। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद में एक्यूआई 424 और रोहतक में 409 एक्यूआई का स्तर रहा।

    बढ़ने लगी ठंड

    मौसम में परिवर्तन होने लगा है। पराली जलने व अन्य कारणों से जहां स्मॉग बढ़ रहा है। वहीं मौसम में ठंडक भी बढ़ने लगी है। सुबह के समय शहर धुंध के आगोश में आने लगा है। सुबह के वक्त और रात के समय ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने गरम वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Air Pollution: हरियाणा के इन 13 जिलों की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में हो रही परेशानी; सेहत पर पड़ रहा बुरा असर