विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: अब भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, CM मनोहर ने बनाई जीरो टॉलरेंस की नीति

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 17 Nov 2023 03:00 AM (IST)

भ्रष्टाचार जातिवाद और परिवारवाद को खत्म कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। व्यवस्था में ...और पढ़ें

सीएम ने जीरो टालरेंस की नीतियां बना भ्रष्टाचार पर किया कुठाराघात
सीएम ने जीरो टालरेंस की नीतियां बना भ्रष्टाचार पर किया कुठाराघात

पानीपत, जागरण संवाददाता। भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद को खत्म कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। व्यवस्था में परिवर्तन कर सामान्य व्यक्ति की सरकार होने का एहसास कराया है। सीएम की जीरो टालरेंस की नीतियां भ्रष्टाचार पर कुठाराघात की तरह हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रे ने वीरवार को लोक निर्माण के विश्रामगृह में बुलाई पत्रकारवार्ता में बताया कि सीएम मनोहर लाल आगामी 19 नवंबर को पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पूर्वांचल के लोगों से बातचीत कर, उनकी समस्याएं सुनेंगे। वर्ष-2014 के बाद से जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीबों का उत्थान करना है।

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत 50 हजार लोगों को ऋण उपलब्ध करवाकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाया गया है। प्रदेश में से पर्ची खर्ची सिस्टम बंद कर मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं।

नई उद्योग नीति के तहत प्रदेश में छोटे व मंझोले लगभग 1.60 लाख 60 उद्योग लगे हैं। इनमें 12 लाख 60 हजार लोगों को नौकरियां मिली हैं। प्राप्त हुई हैं।

गन्ने का भाव 400 रुपए प्रति क्विटल दिया जा रहा है जो कि एक रिकार्ड है। 14 फसलें एमएसपी पर सरकार खरीद रही है। उनके साथ मुख्यमंत्री के मीडिया को-आर्डिनेटर रणदीप घनघस, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, डॅा.राजबीर आर्य, ईश राणा मौजूद रहे।