यमुनानगर के गुमथला में हुए प्रदर्शन के बाद बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, लाइनमैन निलंबित; जेई पर भी गिरी गाज
गुमथला में बिजली निगम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में सहायक ...और पढ़ें
-1787156240539_m.webp)
गुमथला प्रदर्शन के आरोपों के बाद लाइनमैन सस्पेंड, जेई पर भी गिरी गाज।
HighLights
गुमथला प्रदर्शन के बाद बिजली निगम ने की बड़ी कार्रवाई
लापरवाही के आरोप में लाइनमैन अमित कुमार निलंबित
जेई अभिषेक को ड्यूटी में कोताही पर चार्जशीट किया
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गुमथला में बिजली निगम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लगे लापरवाही आरोपों के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उच्चाधिकारी हरकत में आए।
मामले की जांच के बाद सहायक लाइनमैन अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेई अभिषेक को चार्जशीट किया गया है। दोनों पर ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से न लेने व ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप हैं।
यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भनौटिया ने कहा कि उपभोक्ताओं दिक्कत को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लापरवाही सामने आई। जिस पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा में SC परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, नायब सरकार फिर शुरू करेगी आवास नवीनीकरण योजना
उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों व अन्य उपकरणों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कहा कि क्षेत्र में 24 घंटे तकनीकी टीम उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए ओपी सर्कल द्वारा एबीटी सेल में विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत एसडीओ स्तर के अधिकारियों की रात्रि ड्यूटी लगाई जा रही है।
ताकि रात के समय बिजली आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा सके और किसी भी तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। एक्सइएन पंकज देशवाल ने कहा कि ड्यूटी में अनियमितताएं सामने अपने पर जेई को चार्जशीट किया गया है।
