विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी! हरियाणा में SC परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, नायब सरकार फिर शुरू करेगी आवास नवीनीकरण योजना

Published: Wed, 19 Aug 2026 07:04 PM (IST)

हरियाणा में अनुसूचित जाति परिवारों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना फिर से शुरू होगी। पात्र परिवारों को मकान के नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपये दिए जाएंगे।

हरियाणा में अनुसूचित जाति परिवारों के लिए फिर शुरू होगी आवास नवीनीकरण योजना।

हरियाणा में अनुसूचित जाति परिवारों के लिए फिर शुरू होगी आवास नवीनीकरण योजना।

HighLights

  1. अनुसूचित जाति परिवारों के लिए डॉ. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना फिर शुरू

  2. पात्र परिवारों को मकान के नवीनीकरण के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये

  3. गुरु रविदास जयंती पर योजना का लाभ, 25 सितंबर से पुनः शुरू

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में अनुसूचित जाति परिवारों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना फिर शुरू होगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र परिवारों को मकान के नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपये दिये जाएंगे।

जिला स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान शुरू हो गई है। गुरु रविदास के 650वें जन्मोत्सव पर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों की पहचान एवं चयन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

सभी वर्गों के गरीब परिवार योजना का लाभ उठा सकते हैं। 30 जून तक सभी वर्गों के 85 हजार 815 लाभार्थियों को 415 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के लिए योजना को 25 सितंबर से पुनः शुरू किया जाएगा।

बेदी ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरस्ता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अब घर बैठे 10 रुपये महीने में मिलेगा पानी-सीवर कनेक्शन, हरियाणा में नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र के संस्कृति स्कूल ने लहराया परचम, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; पढ़ाई और सुविधाओं में हासिल किया दूसरा स्थान