कुरुक्षेत्र के संस्कृति स्कूल ने लहराया परचम, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; पढ़ाई और सुविधाओं में हासिल किया दूसरा स्थान
बाबैन के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हरियाणा के राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
-1787132517620_m.webp)
बाबैन के आदर्श संस्कृति स्कूल ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान, सीएम ने किया सम्मानित।
HighLights
बाबैन स्कूल ने हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त किया
प्रधानाचार्य रमेश कुमार को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया
यह सम्मान विद्यालय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है
संवाद सहयोगी, बाबैन। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रदेश स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए हरियाणा के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की इस उपलब्धि से बाबैन के साथ-साथ जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार को इस उपलब्धि के लिए 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया।
विद्यालयों का चयन निर्धारित मेरिट और विभिन्न गुणवत्ता मानकों के आधार पर किया गया, जिसमें आधारभूत ढांचा, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम, शिक्षक क्षमता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां और विद्यालय प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी बाबैन सतेंद्र दहिया मंगलवार को विद्यालय परिसर पहुंचे और प्रधानाचार्य रमेश कुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने ग्राम पंचायत बाबैन सरपंच संजीव सिंगला अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।
