विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में दोस्त की शादी में जाने के निकला था हरियाणा का कारोबारी, पत्नी-बच्चों सहित रहस्यमय ढंग से लापता

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:54 PM (IST)

यमुनानगर के जगाधरी से एक कारोबारी अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित 10 अगस्त को जालंधर में दोस्त की शादी में जाने के बाद लापता हो गया है।

जगाधरी से दोस्त की शादी में गए कारोबारी और परिवार का रहस्यमय ढंग से लापता।

जगाधरी से दोस्त की शादी में गए कारोबारी और परिवार का रहस्यमय ढंग से लापता।

HighLights

  1. जगाधरी का कारोबारी परिवार सहित 10 अगस्त से लापता

  2. जालंधर में दोस्त की शादी में जाने के बाद नहीं लौटे

  3. मोबाइल बंद, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र से कारोबारी अपनी पत्नी व दो बच्चों सहित लापता हो गया। वह परिवार सहित दस अगस्त को जालंधर में दोस्त की शादी में जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।

शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। काली माता मंदिर के पीछे अग्रवाल मेटल के पास रहने वाली बीना रानी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं जो शादीशुदा हैं और अलग-अलग रहते हैं।

उसका बीच वाला बेटा 39 वर्षीय राकेश कुमार अपनी पत्नी 34 वर्षीय पूजा रानी, नौ वर्षीय बेटी मिनाक्षी व 14 वर्षीय बेटे मुकुल के साथ रहता है। राकेश स्टील सेल परचेज का काम करता है। 10 अगस्त को राकेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्त की शादी में जालंधर जा रहा है।

वहां से चार-पांच दिन में वापस आने की बात कही थी। जगाधरी स्टैंड से वह बस में बैठकर निकले थे। वह राकेश और उसके परिवार के लौटने का इंतजार करती रही लेकिन चार-पांच दिन बाद भी वह वापस नहीं आए।

इसके बाद उसने रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर उनके बारे में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि उसने यह भी नहीं बताया था कि वह किस दोस्त की शादी में जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा में SC परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, नायब सरकार फिर शुरू करेगी आवास नवीनीकरण योजना

यह भी पढ़ें- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के लिए बदल गया छुट्टी का नियम, अब आसानी से नहीं मिलेगा अवकाश