यात्रीगण ध्यान दें! 3 महीने तक रद रहेंगी 12 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट; इन रूटों के यात्री होंगे परेशान
सर्दियों में कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी।
-1795639764986_m.webp)
3 महीने तक रद रहेंगी ये ट्रेनें। फाइल फोटो
HighLights
दिसंबर से फरवरी तक 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस अंबाला तक ही चलेगी।
यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी लें।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सर्दियों में कोहरा रेल यात्रियों का सफर बिगाड़ेगा। यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों के पहिये दिसंबर से फरवरी तक निर्धारित दिनों में थमे रहेंगे, वहीं नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस भी जालंधर तक नहीं जाएगी।
ऐसे में पंजाब, जम्मू व उत्तराखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक कराने से पहले ट्रेन का शेड्यूल देखना होगा। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12207) आठ दिसंबर से दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद रहेंगी।
ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) सात दिसंबर से एक मार्च तक सोमवार और जम्मूतवी-ऋषिकेश (14606) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रविवार को नहीं चलेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (14523) तीन दिसंबर से एक मार्च तक सोमवार व गुरुवार और अंबाला-बरौनी (14524) एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शनिवार को रद रहेंगी।
लालकुआं-अमृतसर (14615) और अमृतसर-लालकुआं (14616) पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को नहीं चलेंगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617) तीन दिसंबर से दो मार्च और वापसी में (14618) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद रहेंगी।
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ (15903) चार दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार व शुक्रवार और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ (15904) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रविवार व बुधवार को नहीं चलेंगी।
यात्रा से पहले जान लें स्थिति
इसके अलावा नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अंबाला छावनी में ही यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में ट्रेन (14682) दो दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला से रवाना होगी। यात्रियों को आगे का सफर स्वयं तय करना होगा।
रेलवे ने यात्रा से पहले रेलवन एप, आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें! हिसार से लुधियाना जाने वाला रूट 9 जनवरी तक रहेगा प्रभावित, रेलवे ने जारी की रद ट्रेनों की लिस्ट