यात्रीगण ध्यान दें! हिसार से लुधियाना जाने वाला रूट 9 जनवरी तक रहेगा प्रभावित, रेलवे ने जारी की रद ट्रेनों की लिस्ट
उत्तर रेलवे के लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण हिसार से चलने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
-1795602459358_m.webp)
रेलवे ने जारी की रद ट्रेनों की लिस्ट। फाइल फोटो
HighLights
दोहरीकरण कार्य के कारण हिसार-लुधियाना ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
कई रेलसेवाएं 21 नवंबर से 9 जनवरी तक रद्द की गईं।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।
जागरण संवाददाता, हिसार। उत्तर रेलवे के लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते हिसार से चलने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण हिसार-लुधियाना, लुधियाना-हिसार और लुधियाना-चूरू रेलसेवाओं के फेरे अलग-अलग तारीखों में रद किए गए हैं। कुछ रेलसेवाएं जनवरी 2027 तक रद रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेलसेवा 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर तथा 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 25 नवंबर, 15 व 16 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 9 जनवरी तक संचालित नहीं होगी।
यात्रा से पहले जान लें स्थिति
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना और 54636 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 24 नवंबर, 15 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 21 नवंबर से 8 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 22 नवंबर से 9 जनवरी तक रद रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रेलसेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।