सोनीपत में ट्रेनों की लेट-लतीफी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, पैसेंजर से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस थमीं
सोनीपत में ट्रेनों की लगातार देरी से नाराज यात्रियों ने होलंबी कलां स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस ...और पढ़ें
HighLights
यात्रियों ने ट्रेनों की देरी से गुस्सा होकर ट्रैक जाम किया।
होलंबी कलां स्टेशन पर अप-डाउन रेल यातायात बाधित हुआ।
शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। ट्रेनों के लगातार लेट होने से गुस्साए यात्रियों का सब्र सोमवार को आखिरकार टूट गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखे जाने से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।
यात्रियों ने अप और डाउन दोनों तरफ के रेल ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया। इस अचानक किए गए हंगामे और ट्रैक जाम के कारण रेलवे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर वीआईपी मानी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं।
रेलवे यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा, जिससे सफर कर रहे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज यात्रियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया ताकि जल्द से जल्द पटरियों को खाली कराकर रेल संचालन दोबारा सुचारू किया जा सके। हालांकि, वे मानने को तैया नहीं हैं।
