विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा को पीछे से मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:53 AM (IST)

सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा कार को ...और पढ़ें

सोनीपत में सड़क हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सोनीपत में सड़क हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त।

  2. हादसे में बड़वासनी और नजफगढ़ के तीन लोगों की मौत।

  3. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

सोनीपत, विष्णु कुमार। हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार सवार बड़वासनी के बलबीर, सतबीर और नजफगढ़ की स्वीटी की हादसे की चपेट में आकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीनों ब्रेजा कार में सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों की मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट चुकी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कैब ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, कार में मिली डेड बॉडी; जांच में जुटी पुलिस