विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल विश्वविद्यालय अधिकारी पर जातिसूचक टिप्पणी और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM (IST)

सोनीपत खेल विश्वविद्यालय के एक अधिकारी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली-गलौज और नौकरी ...और पढ़ें

खेल विश्वविद्यालय अधिकारी पर जातिसूचक टिप्पणी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

खेल विश्वविद्यालय अधिकारी पर जातिसूचक टिप्पणी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. खेल विश्वविद्यालय अधिकारी पर जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज का आरोप।

  2. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने नौकरी से निकालने की धमकी का दावा किया।

  3. कर्मचारी ने न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

संवाद सहयोगी, सोनीपत। खेल विश्वविद्यालय के एक अधिकारी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता रवि ने दावा किया है कि उसने मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सोनीपत के पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना प्रभारी को ई-मेल द्वारा शिकायत भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हर रोज करता था अपमानित

शिकायत में रवि ने बताया कि वह खेल विवि में डेली वेज पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। उसका आरोप है कि उक्त अधिकारी उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और आए दिन गाली-गलौज कर अपमानित करते हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उससे व्यक्तिगत कार्यों के गाड़ी चलवाई जाती है। यहां तक कि रात के समय भी गाड़ी चलाने को कहा जाता है, विरोध करने पर भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उसने अपने आरोपों के समर्थन में बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।

दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई

रवि ने शिकायत में खुद को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित बताते हुए कहा कि इस तरह के व्यवहार से उसे मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उसने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई तथा नौकरी बहाल करने की मांग की है।

उधर मामले में संबंधित अधिकारी ने किसी भी कर्मचारी के के साथ गाली-गलौच करने या जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की बात कहते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की दो नवंबर तक की हाजिरी दर्ज है।

उसे काम से नहीं निकाला गया है। साथ ही यह भी बताया कि उक्त कर्मचारी को पहले चालक के तौर पर ही भर्ती किया गया था और वर्तमान में उसकी नियुक्ति वीसी कार्यालय में बतौर चपरासी है। अधिकारी ने उससे ड्यूटी से अधिक कार्य लेने से भी इंकार किया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के कारगिल चौक का सुंदरीकरण कार्य अधूरा लोगों ने की शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।