सोनीपत में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए गए
सोनीपत में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उन्हें सुरक्षित ...और पढ़ें

सोनीपत में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए गए ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
सोनीपत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यशाला आयोजित।
सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन और साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए।
ओटीपी, पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा न करने की अपील।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिलेभर में अधेड़ व बुजुर्ग लोगों के साथ हो रही साइबर ठगी से बचने के लिए गुरुवार को उन्हें जागरूक किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डिजिटल साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। उन्हें मोबाइल व ई-प्लेटफार्म पर सुरक्षित लेनदेन व ठगी से बचने के तरीके बताए गए।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ई-प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल सेवाओं के उपयोग, मोबाइल के माध्यम से सुरक्षित वित्तीय लेन-देन, फर्जी ओटीपी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल एवं संदेशों के माध्यम से होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
आइटीआइ के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, इसलिए डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
कार्यशाला में एसोसिएट एवं प्लेसमेंट आफिसर रवि दत्त ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के सामान्य तरीकों, फर्जी फोन काल, संदेश एवं आनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक मुकेश कुमार नेहरा, वर्ग अनुदेशक सुनील मलिक, दीपक, जगदीश राणा, प्रवीण, हरदीप, डा. सुनील कुमारी, लाइब्रेरियन तथा संस्थान के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नशे के कारोबार से जुड़ी महिला का मकान ध्वस्त
