विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में NOC के बिना शुरू हुआ सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम 

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:01 AM (IST)

सोनीपत के गोहाना में नगर परिषद ने बिना एनओसी के फुटपाथ पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नगर परिषद ने बिना एनओसी शौचालय निर्माण शुरू किया।

  2. लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ पर निर्माण रुकवाया।

  3. शौचालय परियोजना एनओसी न मिलने से अधर में लटकी।

जागरण संवाददाता, (गोहाना) सोनीपत। महम रोड स्थित बिजलीघर के पास नगर परिषद की और से बिना एनओसी लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया गया। निर्माण फुटपाथ की जगह पर कराया जा रहा था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद नगर परिषद को नोटिस देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी मांगी, लेकिन अभी तक एनओसी नहीं मिली है। शौचालय का निर्माण फिलहाल अधर में लटक गया है। फुटपाथ पर शौचालय बनाए जाने से एनओसी मिलने की संभावना भी कम है।

नगर परिषद ने टेंडर लगाकर बिजलीघर के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया था। प्रस्तावित जगह फुटपाथ पर होने के कारण इसका बड़ा हिस्सा शौचालय के दायरे में आ जाता। इससे पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ की जगह कम पड़ जाती और उन्हें सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता। इसी को लेकर लोक निर्माण विभाग ने आपत्ति जताई और काम रुकवाया। इससे विभागों में आपसी तालमेल पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सवाल यह है कि टेंडर जारी करने और निर्माण शुरू कराने से पहले नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी क्यों नहीं ली। यदि जगह लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है तो नगर परिषद ने निर्माण से पहले विभाग से अनुमति क्यों नहीं मांगी। अब काम रुकने से सरकारी धन प्रभावित होगा और समय पर काम भी नहीं होगा।

नोटिस के बाद मांगी एनओसी

लोक निर्माण विभाग की तरफ से नोटिस मिलने ओर काम रुकवाने के बाद नगर परिषद ने एनओसी के लिए विभाग को पत्र भेजा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मंथन करेंगे कि फुटपाथ पर शौचालय बनाया जाना ठीक रहेगा या नहीं। यह भी हो सकता है कि शौचालय का आकार छोटा रखने के बाद एनओसी दी जाए।

इससे शौचालय का निर्माण भी हो सकता है और फुटपाथ पर भी पैदल आवागमन के लिए जगह बच जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। विभाग के एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि परिषद के एनओसी के आवेदन को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में नगर परिषद 2027 चुनाव से पहले गोहाना का बदलेगा नक्शा, नए वार्ड बनेंगे; बदल जाएंगी कई सीमाएं

यह भी पढ़ें- मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने वालों को भी मिल रहा मौका, सोनीपत के कॉलेजों में शुरू हुई ओपन काउंसलिंग