सोनीपत में पटवारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे
सोनीपत में हरियाणा एसीबी ने जमीन का इंतकाल दर्ज करने और नकल उपलब्ध कराने के नाम पर 7,000 रुपये की ...और पढ़ें

सोनीपत में इंतकाल के नाम पर 7 हजार रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पटवारी का निजी सहायक 7 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया।
जमीन के इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगी गई थी रिश्वत।
मुख्य आरोपी पटवारी सुरेश कुमार भी बाद में गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी नकल उपलब्ध कराने के नाम पर हलका पटवारी के निजी सहायक को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बाद में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपित हलका पटवारी को भी हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने की है।
सात हजार रुपये देने की मांग की गई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कबीरपुर क्षेत्र में तैनात हलका पटवारी सुरेश कुमार और उसके निजी सहायक साहिल ने एक व्यक्ति से उसके नाम इंतकाल चढ़ाने व दस्तावेज देने की एवज में सात हजार रुपये की मांग की थी।
पीड़ित ने एसीबी को शिकायत दी। भिवानी एसीबी यूनिट के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ट्रैप के दौरान स्वतंत्र गवाह के रूप में एचएसएएमबी भिवानी के एक्सईएन निखिल राठी मौजूद रहे।
सुरेश कुमार गिरफ्तार
योजना के तहत जैसे ही निजी सहायक साहिल ने पीड़ित से नकदी ली, तो टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद संलिप्तता पाए जाने पर पटवारी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना एसीबी रोहतक में दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- एटा की हवा में घुला जहर, एक्यूआई 300 पार; सांस लेने में तकलीफ के बाद बुजुर्ग की गई जान