विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत ट्रिपल मर्डर-आत्महत्या केस: सुसाइड नोट की FSL जांच से खुलेगा राज, 14 एकड़ जमीन से जुड़े तारों की तलाश

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:27 AM (IST)

सोनीपत के मुंडलाना गांव में तीन बच्चों की हत्या के बाद मां की आत्महत्या के मामले में पुलिस अब सुसाइड ...और पढ़ें

मृतकों के फाइल फोटो। जागरण

मृतकों के फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. सुसाइड नोट की प्रामाणिकता के लिए एफएसएल जांच होगी।

  2. लिखावट का मिलान कर नोट की सत्यता परखी जाएगी।

  3. जमीन विवाद और मानसिक तनाव के पहलुओं की जांच।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहाना के गांव मुंडलाना में तीन मासूम बच्चों की हत्या के बाद महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस अब सुसाइड नोट की प्रमाणिकता की जांच करेगी। नोट को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में भेजा जाएगा, जहां हैंडराइटिंग का मिलान कर सत्यता परखी जाएगी। लैब में एक्सपर्ट जांच करेंगे।

मृतका रीमा उर्फ रीना एमकॉम पास थी लेकिन, सुसाइड नोट में टूटी-फूटी और ग्रामीण आंचलिक भाषा मिली है। इससे कई तरह के संशय पैदा हो रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस अब दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 10.42.13

क्या रीना सच में जमीन के बंटवारे और देवरानी के टोने-टोटकों से इतनी परेशान थी कि तनाव में रहने लगी थी और क्या उसका कहीं उपचार कराया गया था? इन पहलुओं पर भी पुलिस जांच करेगी।

रविवार को पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया था। शुरुआती पोस्टमॉर्टम में फंदे से मौत बताई गई है लेकिन, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका को लेकर चारों का विसरा सुरक्षित कर लैब भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 10.42.14

वहीं, मौके से सल्फास की डिब्बी मिली थी, जिसमें 5 गोलियां बची थीं और एक बिखरी हुई थी। आशंका है कि बाकी गोलियां निगली गई थीं। विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि बच्चों को फंदे पर लटकाने से पहले जहरीला पदार्थ दिया गया था या नहीं?

रिवार के पास 13-14 एकड़ जमीन

रीना ने नोट में लिखा था कि बंटवारे में उसके परिवार की अनदेखी कर सबकुछ देवरानी रितु और उसके पति कुलदीप उर्फ रिंकू को दिया जा रहा है। परिवार के पास 13-14 एकड़ जमीन है और बंटवारा चार-पांच माह पहले हुआ था, जिसमें नया मकान देवरानी रितु के हिस्से में चला गया था। इसी से रीना मानसिक तनाव में थी।

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने भी निरीक्षण किया था। मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया था। इस नोट की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद चारों शवों का विसरा लैब में भेजा गया। - सतीश कुमार, प्रभारी, थाना सदर गोहाना

यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना में दो बेटियों और एक बेटे को फंदे पर लटकाकर मां ने भी लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।