विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साढ़ू से झगड़े का बदला: सोनीपत से तीन साल की बच्ची का अपहरण कर दिल्ली पहुंचा मौसा, पुलिस ने पकड़ा

Published: Fri, 27 Mar 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

गोहाना के गढ़ी सराय नामदार खां गांव से एक तीन साल की बच्ची का उसके मौसा ने अपहरण कर लिया। ...और पढ़ें

पुलिस की टीम आरोपित शशि को गिरफ्तार किए हुए। जागरण

पुलिस की टीम आरोपित शशि को गिरफ्तार किए हुए। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। शहर से सटे गांव गढ़ी सराय नामदार खां से तीन साल की बच्ची का उसके मौसा ने अपहरण कर लिया। मौसा ने शराब पीने के दौरान साढ़ू से झगड़ा होने पर उसे सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची का अपहरण किया।

वह बच्ची को बिहार ले जाने के लिए दिल्ली पहुंच गया। स्वजन से अपहरण की शिकायत मिलने पर शहर थाना की पुलिस ने एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लगभग 16 घंटे में दिल्ली से बच्ची को सकुशल बरामद किया और आरोपित को गिरफ्तार किया।

शराब पीने में हुए झगड़े में रंजिशन वारदात

बिहार में मुजफ्फरपुर का एक व्यक्ति परिवार के साथ गांव गढ़ी सराय नामदार खां में रहता है और यहां मजदूरी करता है। लगभग ढाई माह पहले उसका साढ़ू मुजफ्फरपुर में गांव फूलवरिया का शशि भी उनके पास आया था। शशि भी क्षेत्र में मजदूरी करता था।

तीन-चार दिन पहले शशि का उसके साथ शराब पीते समय झगड़ा हो गया, जिस पर वह रंजिश रखने लगा। शशि ने साढ़ू को सबक सिखाने के लिए गुरुवार शाम लगभग चार बजे उसकी तीन साल की बेटी का अपहरण किया और फरार हो गया।

शुक्रवार को पुलिस ने दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र से बच्ची को बरामद किया और मेडिकल परीक्षण कराकर स्वजन को सौंप दिया। आरोपित शशि को भी गिरफ्तार कर लिया।

इनपुट मिलते ही दिल्ली पहुंची पुलिस

एसीपी राहुल देव ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे सूचना मिली कि तीन साल की बच्ची को उसका जानकार अपने साथ ले गया। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी की जांच की गई। इससे पता चला कि बच्ची का अपहरण किया गया है।

इनपुट मिला कि आरोपित बच्ची को दिल्ली की तरफ लेकर गया है। तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से पता चला कि आरोपित बच्ची को लेकर दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में पहुंच चुका है।

वह सुबह ट्रेन से बच्ची को बिहार ले जाने की फिराक में है। कोर्ट कांपलेक्स चौकी के प्रभारी दिनेश, सहायक उप निरीक्षक संदीप व राजेंद्र टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और मयूर विहार में कांबिंग करके बच्ची को बरामद किया और आरोपित का गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: पुलिस की लापरवाही से नहीं मिला इंसाफ, अपहरण-दुष्कर्म मामले में छह आरोपी बरी

यह भी पढ़ें- पानीपत में स्कूल जा रही शिक्षिका का किया अपहरण, फिर नाम पूछकर रास्ते में छोड़ गए बदमाश