पानीपत में स्कूल जा रही शिक्षिका का किया अपहरण, फिर नाम पूछकर रास्ते में छोड़ गए बदमाश
समालखा में स्कूल जा रही एक 24 वर्षीय शिक्षिका का कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। हथवाला रोड ...और पढ़ें
-1774521408114_m.webp)
स्कूल जा रही शिक्षिका का अपहरण, नाम पूछ रास्ते में छोड़ गए।
HighLights
शिक्षिका का हथवाला रोड से अपहरण किया गया।
कार सवार युवकों ने नाम पूछकर शिक्षिका को छोड़ा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।
जागरण संवाददाता, समालखा। कार सवार दो युवकों ने सुबह घर से स्कूल जा रही शिक्षिका का हथवाला रोड से अपहरण कर लिया। रास्ते में नाम पूछने के बाद युवक शिक्षिका को हलदाना बॉर्डर के पास छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने शिक्षिका के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज से युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार सवार युवक किसी और का अपरहण करने आए थे।
शहर की 24 वर्षीय शिक्षिका निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए घर से निकाली थी। घर से हथवाला रोड पर पहुंचते ही कार सवार युवकों ने उसे अपने कार में जबरन बैठा लिया और जीटी रोड से दिल्ली की ओर भाग गए। रास्ते में शिक्षिका का नाम पूछा। युवकों ने शिक्षिका को दस मिनट बाद हलदाना बॉर्डर पर उतार दिया और फरार हो गए।
शिक्षिका ने फोन पर अपने स्वजन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरेजा कार से वारदात को अंजाम दिया है।
