विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में पीआर धान खरीद ठप, किसानों का हैफेड गेट पर धरना, एमडी को बंधक बनाने की चेतावनी

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:59 AM (IST)

सोनीपत में 10 दिनों से पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के गेट पर धरना ...और पढ़ें

सोनीपत में पीआर धान खरीद ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सोनीपत में पीआर धान खरीद ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सोनीपत में 10 दिन से पीआर धान खरीद ठप।

  2. किसानों ने हैफेड गेट पर धरना दिया, विरोध प्रदर्शन।

  3. मंगलवार तक खरीद न होने पर एमडी को बंधक बनाने की चेतावनी।

विष्णु कुमार, सोनीपत। अनाज मंडी में 10 दिनों से पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में हैफेड के गेट पर धरना दिया।

भाकियू के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और राजीव जैन ने मंडी में किसानों के साथ फोटो खिंचवाई थी, इसके बावजूद एक भी किसान का धान नहीं खरीदा गया।

धरने के दौरान हैफेड अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नए मिलर के साथ चंडीगढ़ में अनुबंध हो चुका है। मंगलवार को हैफेड के एमडी खुद सोनीपत अनाज मंडी में मौजूद रहकर सभी किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित कराएंगे।

इस पर वीरेंद्र पहल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार को भी खरीद शुरू नहीं हुई, तो किसान हैफेड एमडी को बंधक बनाकर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगे। धरने में जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, हुकम चंद व मंजीत सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के कारगिल चौक का सुंदरीकरण कार्य अधूरा लोगों ने की शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।