सोनीपत के आंबेडकर पार्क में खूनी झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या; मातम में बदलीं दीवाली की खुशियां
सोनीपत के खरखौदा में दीवाली की रात आंबेडकर पार्क में हुए विवाद में 37 वर्षीय दीपक की सिर में चोट ...और पढ़ें
-1794195480667_m.webp)
सोनीपत में युवक की हत्या। जागरण
HighLights
दीवाली की रात खरखौदा में युवक की हत्या।
आंबेडकर पार्क में विवाद के बाद हुई खूनी झड़प।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी युवकों की तलाश।
संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। सोनीपत के खरखौदा में दीवाली की रात रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में खूनी झड़प के दौरान 37 वर्षीय युवक की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान खरखौदा निवासी दीपक के रूप में हुई है। इस झगड़े में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। इनमें धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट लगने से वह भी घायल हो गया। दोनों घायल भी खरखौदा के ही रहने वाले हैं।
सिर पर वार किए
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात आंबेडकर पार्क में किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। आरोप है कि खरखौदा के ही चार से पांच युवकों ने दीपक और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दीपक के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, झगड़े में धोलू और अन्ना को भी चोटें आईं। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस झगड़े के कारणों और वारदात में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है।
दीपावली जैसे त्योहार की रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लोनी में बेटे ने की पिता की हत्या, नहीं है कोई पछतावा