विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक क्लिक और मोबाइल हैक, सोनीपत के युवक ने गंवाए 2.91 लाख रुपये, आप भी न करें ये गलती

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:17 PM (GMT+05:30)

सोनीपत में साइबर ठगों ने फोन अपडेट के बहाने एक युवक के मोबाइल का एक्सेस लेकर उसकी मां के बैंक खाते से 2.91 लाख रुपये निकाल लिए।

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए लाखों रुपये। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए लाखों रुपये। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. फोन अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हुआ।

  2. साइबर ठगों ने बैंक खाते से 2.91 लाख रुपये निकाले।

  3. गोहाना साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। साइबर ठगों ने फोन अपडेट करने का झांसा देकर एक युवक के मोबाइल का एक्सेस हासिल किया और उसकी मां के बैंक खाते से 2.91 लाख रुपये निकाल लिए। ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि युवक के पास अपनी मां का मोबाइल नंबर था, जो बैंक खाते से लिंक था।

युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना गोहाना केस दर्ज किया गया। गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी प्रिंस पुलिस को बताया कि वह अपनी मां का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता है। इसी नंबर पर उनकी मां के बैंक खाते का यूपीआइ और वाट्सएप सक्रिय है।

फोन अपडेट करने के बहाने ठगी

प्रिंस के अनुसार 18 नवंबर को उसके मोबाइल पर फोन अपडेट करने का एक लिंक आया था। जैसे ही उसने उस लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन अपने आप बंद होकर दोबारा चालू हो गया। दो दिन बाद जब प्रिंस ने यूपीआइ के जरिए किसी को पैसे भेजने की कोशिश की, तो खाते में केवल 9,000 रुपये ही बचे दिखाई दिए।

खाते से लाखों रुपये गायब

इसके बाद वह बैंक पहुंचा और स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि खाते से 2,91,000 रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उसने और पैसे कटने के डर से अपना मोबाइल फोन फार्मेट कर दिया। बाद में साइबर ठगी का अहसास होने पर उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर काल कर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत: हादसों को रोकने के लिए खुले ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग शुरू, 80 जगहों पर लगेंगे लोहे के जाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।