विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, सोनीपत में 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, फिर डोर-टू-डोर होगा सर्वे

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:07 PM (IST)

सोनीपत में जनगणना-2027 की तैयारी तेज हो गई है, जिसमें नागरिक 10 से 24 जनवरी, 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे।

जनगणना-2027 की तैयारी। फोटो-जागरण आर्काइव

जनगणना-2027 की तैयारी। फोटो-जागरण आर्काइव

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जनगणना-2027 की तैयारी तेज हो गई है। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत जिले के नागरिकों को घर बैठे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत नागरिक 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक आनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए नागरिकों को जनगणना के आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर निर्धारित 40 सवालों का विवरण भरना होगा।

ऑफलाइन जनगणना की भी सुविधा

इसके उपरांत, 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक जनगणना विभाग के प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

डीसी नेहा सिंह ने जिलेवासियों से स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं।

उन्होंने नागरिकों से प्रगणकों को सही जानकारी देकर पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जिले में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।