विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:27 PM (IST)

सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। यह हादसा राजलूगढ़ी और गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जिसकी जांच गन्नौर जीआरपी कर रही है।

युवक-युवती की मौत के बाद जांच करती पुलिस। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

युवक-युवती की मौत के बाद जांच करती पुलिस। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

HighLights

  1. सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस से हुआ दर्दनाक हादसा।

  2. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर मौत।

  3. गन्नौर जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। राजलूगढ़ी और गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ।

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने आने से दोनों की मौत हुई है। मृतक युवक और युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेन 15 मिनट तक घटनास्थल पर ही रुकी रही। दोनों के शवों के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक फैल गए।

घटना की सूचना मिलते ही गन्नौर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों के टुकड़े उठाकर पोस्टमॉर्टम के भिजवा दिया। गन्नौर जीआरपी मामले की जांच और पहचान करने में जुटी है।

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।