विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉकी कोच को जन्मदिन पर ‘बेटियों’ ने दिया गोल्डन गिफ्ट, मैच से पहले फोन पर प्रीतम ने मांगी थी गुरु दक्षिणा

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:07 PM (IST)

सोनीपत की चार हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी कोच प्रीतम सिवाच को उनके जन्मदिन पर स्वर्ण पदक जीतकर खास तोहफा दिया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोनीपत की चार बेटियों ने कोच प्रीतम सिवाच को दिया स्वर्ण पदक।

  2. प्रीतम सिवाच ने जन्मदिन पर खिलाड़ियों से मांगा था गोल्ड मेडल।

  3. द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम गरीब बेटियों को हॉकी सिखाती हैं निःशुल्क।

नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। टीम इंडिया के स्वर्ण जीतने के सफर में सोनीपत की चारों बेटियोंं ने जान लगा दी। चारों ने अपनी मां जैसी कोच प्रीतम सिवाच को उनके जन्मदिन पर उपहार के रूप में गोल्ड मेडल समर्पित किया।

प्रीतम ने सुबह फोन पर नेहा गोयल, शिल्पी, साक्षी राणा व ज्योति से फोन पर बात की और उनसे जन्मदिन के उपहार के रूप में गोल्ड मेडल मांगा था। टीम इंडिया की जीत के बाद प्रीतम सिवाच ने दैनिक जागरण को बताया कि चारों बेटियों के साथ टीम इंडिया ने उन्हें व पूरे देश का सपना पूरा करते हुए खुश कर दिया।

द्रोणाचार्य अवार्डी हॉकी कोच प्रीतम सिवाच शहर के औद्योगिक क्षेत्र के मैदान में अकादमी में गरीब बेटियों को हॉकी सिखाती हैं। वे खुद सभी बेटियों के खर्च उठाती हैं। जब बेटियों के पास टूर्नामेंट में जाने का किराया, जूते व खेल किट नहीं होती तो वह खुद से प्रबंध करती हैं।

15 से ज्यादा खिलाड़ी अकादमी ने दिए

दनकी अकादमी में 150 से अधिक बेटियां हॉकी के निःशुल्क गुर सीख रही हैं। वे टीम इंडिया को नेहा गोयल समेत 15 के करीब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुकी हैं। वे मां की तरह अपनी खिलाड़ियों का सभी प्रकार से ध्यान रखती हैं।

शुक्रवार सुबह मैच से पहले प्रीतम ने नेहा, साक्षी, शिल्पी व ज्योति से फोन पर बात की और कहा कि आज उनका जन्मदिन है, इसलिए उन्हें तोहफे में गोल्ड मेडल से कम कुछ नहीं चाहिए। चारों ने जान लड़ाते हुए गोल्ड मेडल का वादा किया।

टीम इंडिया की जीत के बाद प्रीतम खुशी से फूली नहीं समाईं। चौहान जोश गांव स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में खिलाड़ियों के साथ केक काटकर उनके साथ खुशी साझा की।

पति, बेटा व बेटी भी हॉकी खिलाड़ी

प्रीतम सिवाच खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। वे भारतीय महिला टीम की कप्तान भी रही हैं। उनके पति कुलदीप सिवाच राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। बेटा यशदीप भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हैं व बेटी कनिका सिवाच भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। दोनोंं पति-पत्नी रेलवे में नियुक्त हैं।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan Asian Games Final Live Score: भारत को मिला एक और विकेट, अब्दुल समद को सुंदर ने भेजा पवेलियन

यह भी पढ़ें- महिला हॉकी टीम के लिए इनाम का एलान, हर खिलाड़ी को ₹11 लाख और स्टाफ को ₹5.5 लाख देगी ओडिशा सरकार