India vs Pakistan Asian Games Final Live Score: पाकिस्तान की हालत खराब, 10 ओवरों में जीत के लिए चाहिए 136 रन
Ind vs Pak Gold Medal Match Live Updates: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल अपने नाम करने की कोशिश में होंगी।
-1790999252875_m.webp)
भारत और पाकिस्तान की टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। अभिषेक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं, तिलक 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाने में सफल रहे।
