विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मजबूत गवाही ने दिलाया सज्जन पाल को न्याय, आरोपितों की आपराधिक पृष्टभूमि रही अहम

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:50 PM (IST)

सोनीपत के पांची जाटान में सज्जन पाल हत्याकांड में करीब 11 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। मजबूत गवाहियों ...और पढ़ें

मृतक सज्जनपाल। फाइल फोटो

मृतक सज्जनपाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. सज्जन पाल हत्याकांड में 11 साल बाद अदालत का फैसला।

  2. मजबूत गवाहियों के आधार पर दोषियों को उम्रकैद की सजा।

  3. मुख्य आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि मामले में रही अहम।

दीपक गिजवाल, सोनीपत। गांव पांची जाटान में सरपंच चुनाव की रंजिश में हुई सज्जन पाल की हत्या के मामले में करीब 11 साल बाद अदालत की कार्रवाई निर्णायक पड़ाव पर पहुंची है। इस हत्याकांड में नामजद आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि भी मामले का अहम पहलू रही।

मुख्य आरोपित सुशील उर्फ शीला हिस्ट्रीशीटर था। सुनील उर्फ उल्लू और नरेश उर्फ बंदरी की भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता बताई गई थी।

संदीप बड़वासनी हत्याकांड में भी सुशील की संलिप्तता

सुशील उर्फ शीला और सुनील का नाम बाद में सुपारी लेकर हत्याएं करने वाले गिरोह से जुड़े मामलों में भी सामने आया। सुशील उर्फ शीला की संलिप्तता संदीप बड़वासनी और उसके सहयोगियों के तिहरे हत्याकांड में भी मिली थी।

फरवरी, 2017 में दिल्ली पुलिस ने दोनों को तीन अन्य आरोपितों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

मामले में आरोपित प्रवीन ने नियमित जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उसकी 25 मई, 2018 को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। उस समय शिकायतकर्ता और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज नहीं हुए थे। पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई थी कि आरोपितों को जमानत मिलने पर वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

अदालत ने अपराध की गंभीरता और मामले के तथ्यों को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 29 नवंबर, 2019 को प्रवीन की जमानत याचिका पर दोबारा सुनवाई हुई। उस वक्त तक शिकायतकर्ता और चश्मदीद गवाहों की गवाही अदालत में हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने प्रवीन को जमानत दी। हाईकोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता अर्शदीप भूल्लर का कहना है कि मामले में गवाही अहम कड़ी साबित हुई है।

शिकायतकर्ता के भाई और घायल साथी की गवाही बनी अहम

घटना के बाद सज्जन के भाई जोगेंद्र ने मामला दर्ज कराया था। जोगेंद्र के साथ ही गोली लगने से घायल राजकुमार सहित 55 गवाह बनाए गए थे। आरोपितों में से पहले आरोपित की जमानत के समय तक सात गवाही हो चुकी थी, जबकि दो चश्मदीद की गवाही बाकी थी। ऐसे में आपराधिक रिकार्ड की जांच के बाद अक्टूबर, 2019 में पूर्व सरपंच सुरेंद्र को ही जमानत मिल गई थी।

हाईकोर्ट ने सुरेंद्र सिंह की भूमिका ललकारने की बताई जाने, उसके पास हथियार नहीं होने, उससे हथियार की बरामदगी नहीं होने और हिरासत में बिताई अवधि सहित अन्य तथ्यों को देखते हुए उसे नियमित जमानत दे दी थी।

सुशील व सुनील पर कई केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जांच में सुशील उर्फ शीला और सुनील उर्फ उल्लू पर कई अन्य हत्याओं में मिली थी। बाद में भी सुशील उर्फ शीला का नाम एसटीएफ की ओर से विदेश में सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई में भी सामने आया था, जिसके चलते सज्जन पाल हत्याकांड में नामजद आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि भी जांच और अदालती कार्यवाही के दौरान अहम रही। हालांकि सजा से पहले सुशील उर्फ शीला की जेल में बीमारी से मौत हो चुकी थी।

अदालत के फैसले का हम सम्मान करते हैं। बेटे की हत्या के बाद से हम न्याय की उम्मीद लगाए हुए थे। दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलने से हमें संतोष है। अदालत ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर उचित फैसला सुनाया है। कड़ी सजा से समाज में अपराधियों को अपराध करने से पहले एक सीख मिलेगी।

-चांदकौर, सज्जन पाल की मां

यह भी पढ़ें- सोनीपत में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तहसील ऑपरेटर, पूछताछ के लिए साथ ले गई ACB की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।