सोनीपत में रामनगर-घसौली सड़क का चौड़ीकरण पूरा, 3.30 करोड़ की लागत से मिली बेहतर कनेक्टिविटी
सोनीपत के रामनगर से घसौली तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क ...और पढ़ें

एसडीओ अनिल चहल के साथ सड़क का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। जागरण
HighLights
रामनगर-घसौली सड़क का निर्माण कार्य हुआ पूरा।
सड़क की चौड़ाई 12 से 18 फीट की गई।
3.30 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क।
संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। रामनगर से घसौली तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिलेगी।
इस सड़क की चौड़ाई 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट कर दी गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी। सड़क निर्माण पर करीब 330.45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। फाइनल लेयर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अब रोड सेफ्टी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
विधायक देवेंद्र कादियान ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल के साथ सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी ली और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों संपर्क होगा और मजबूत
विधायक ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। रामनगर, घसौली और आसपास के गांवों के लोगों को इस सड़क से प्रतिदिन आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र का संपर्क भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि सड़क पर रोड सेफ्टी के जरूरी इंतजाम शीघ्र किए जाएंगे। विशेषकर सर्दियों में धुंध के दौरान दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है, इसलिए सुरक्षा संबंधी कार्य वाहन चालकों सुरक्षित सफर कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा: संगारेड्डी में दो भीषण दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी निर्माण की तस्वीर बदलेगी, सड़कों से लेकर भवनों की मजबूती जांचने के लिए बनेगा सिस्टम
