विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा: संगारेड्डी में दो भीषण दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM (IST)

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह ...और पढ़ें

तेलंगाना: संगारेड्डी में दो सड़क हादसों में 8 की मौत, 6 घायल (फोटो- पीटीआई)

तेलंगाना: संगारेड्डी में दो सड़क हादसों में 8 की मौत, 6 घायल (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. दोनों हादसे तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में हुए

  2. पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सतवार गांव के पास हुई, जहां एक टैंकर की ऑटो-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

दूसरी दुर्घटना कावेली के पास हुई, जिसमें तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई।

दोनों हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम सबूत जुटा रही है।